04

Ocean dark obsession

ओशन की आँखें उस नकाबपोश पर टिक गईं।

उसके चेहरे पर न गुस्सा था... न डर...

बस एक खामोश, जानलेवा सन्नाटा।

समुद्र की तेज़ हवाएँ दोनों के बीच बह रही थीं, लेकिन उस पल ऐसा लग रहा था जैसे पूरा जहाज़ अपनी साँसें रोककर इस टकराव को देख रहा हो।

नकाबपोश ने रिमोट हवा में लहराया और हँसते हुए बोला,

"दुनिया तुम्हें 'डेविल ऑफ द ओशन' कहती है... आज देखते हैं, ये शैतान अपनी ताकत बचाता है या इन बेबस लड़कियों की जान।"

ओशन ने बिना पलक झपकाए उसकी ओर देखा। और कहा "तुम्हारी सबसे बड़ी गलती पता है क्या है?"

नकाबपोश हल्का-सा मुस्कुराया । और कहा "क्या?"

Ocean ने answer किया "तुमने मुझे धमकी दी है।"

अगले ही पल...

धाँय!

गोली बिजली की रफ्तार से चली।

लेकिन वो आदमी पहले ही एक तरफ़ छलांग लगा चुका था।

गोली उसके कंधे को छूती हुई निकल गई।

रिमोट अब भी उसके हाथ में था।

"फायर!"

उसके चिल्लाते ही चारों तरफ़ से दर्जनों हथियारबंद लोग निकल आए।

धड़... धड़... धड़...

पूरा जहाज़ गोलियों की आवाज़ से गूँज उठा।

ओशन के आदमी भी जवाबी हमला करने लगे।

चारों तरफ़ बारूद की गंध फैल गई।

इस बीच ओशन ने ईयरपीस में आदेश दिया,

"पहले लड़कियों को निकालो! कोई भी पीछे नहीं रहेगा!"

"यस, बॉस!"उसके आदमी तुरंत कंटेनर के अंदर पहुँचे।

डरी हुई लड़कियों को एक-एक करके बाहर निकाला जाने लगा। कई लड़कियाँ चल भी नहीं पा रही थीं। कुछ के पैरों में बेड़ियाँ थीं। कुछ बार-बार रोते हुए कह रही थीं,

"हमें छोड़कर मत जाइए... प्लीज़..."

ओशन ने बिना उनकी ओर देखे कहा,

"जब तक मैं ज़िंदा हूँ... तुममें से किसी को कुछ नहीं होगा।"

उसकी आवाज़ में ऐसा भरोसा था कि रोती हुई लड़कियाँ भी खुद को संभालने लगीं।

लेकिन तभी...

बीप...

बीप...

बीप...

टाइमर—

00:01:58

सिर्फ़ एक मिनट अट्ठावन सेकंड।

ओशन तुरंत बम के पास पहुँचा।

वो कोई साधारण बम नहीं था।

उसमें दर्जनों रंगीन तार, दो डिजिटल सर्किट और एक सेकेंडरी डेटोनेटर लगा था।

उसने एक नज़र डाली और समझ गया...

"यह प्रोफेशनल मिलिट्री ग्रेड एक्सप्लोसिव है..."

उसी समय नकाबपोश फिर हँसा। और कहा "इसे डिफ्यूज़ करने की कोशिश मत करना... गलत तार काटते ही पूरा जहाज़ उड़ जाएगा।"

ओशन के होंठों पर हल्की मुस्कान आ गई।और कहा "तुम मुझे नहीं जानते।"

उसने अपने दस्ताने उतारे और घुटनों के बल बैठ गया।

उसकी उंगलियाँ बिजली की तेजी से तारों को परखने लगीं।

लेकिन तभी...

धाँय!

एक गोली उसके बिल्कुल पास लगी।

स्पार्क निकले।

बम ज़ोर से बीप करने लगा।

00:01:31

"बॉस!"

उसके आदमी चीख उठे।

ओशन ने बिना सिर उठाए कहा,

"कवर फायर जारी रखो!"

उसके आदमी लड़की को लेकर दौड़ पड़े।

ओशन फिर मुड़ा...

00:00:49

अब सिर्फ़ उनचास सेकंड बचे थे...

और उसी पल...

नकाबपोश ने अपने मास्क को हल्का-सा ऊपर उठाया।

ओशन की आँखें सिकुड़ गईं।

उस चेहरे को देखकर पहली बार उसके चेहरे की कठोरता में हल्का-सा बदलाव आया...

क्योंकि सामने खड़ा दुश्मन... कोई अजनबी नहीं था।

नकाबपोश के चेहरे की झलक देखते ही ओशन की आँखें सिकुड़ गईं। लेकिन अगले ही पल उसने अपनी भावनाओं को दबा दिया।

और अपनी ठंडी और भारी आवाज में कहा , " तुम्हें पता है मैं आज तक हारा क्यों नहीं । "

उस नकाबपोश ने कुछ देर उसे देखा और कहा , " पता नहीं पर तुम्हें तो हर जगह हारना चाहिए तुम हर वो काम करते हो जो इल्लीगल है । और तो और तुम लड़कियों के साथ नाइट स्टैंड भी करते हो पता नहीं क्यों तुम जीते रहते हो ।और...."

वो आगे कुछ कहता है उससे पहले ही ओसियन ने अपनी ठंडी आवाज में कहा ," क्योंकि मैं किसी भी लड़की को बिना उसकी मर्जी के नहीं छुता हां मैं नाइट स्टैंड करता हूं । पर वो सारी लड़कियां मेरे मर्जी से नहीं खुद की मर्जी से मेरे पास आती है मैंने कभी किसी के साथ जबरदस्ती नहीं की है ।

और ना ही किसी लड़की को बेचा है । जो तुम कर रहे हो मेरे नाम से ।

फिर तिरछा मुस्कुरा के आगे करता है ," पर कोई बात नहीं बहुत जल्द तुम तुम्हारा ये काम जो मुझे बिल्कुल नहीं पसंद वो खत्म हो जाएगा ।

फिर

उसने ईयरपीस में शांत आवाज़ में कहा,"सभी लोग... इवैक्यूएशन पूरा करो। कोई भी पीछे नहीं रहेगा।"

"यस, बॉस!"

ओशन ने बम के कंट्रोल मॉड्यूल पर एक नज़र डाली। कुछ ही सेकंड में उसे समझ आ गया कि बम को डिफ्यूज़ करना नामुमकिन है।

उसने तुरंत फैसला लिया। और कहा "जहाज़ छोड़ दो!"

उसके आदमी आख़िरी लड़की को लेकर हेलीकॉप्टर तक पहुँचे। ओशन ने भी तेज़ी से छलांग लगाई और उड़ते हुए हेलीकॉप्टर की रस्सी पकड़ ली।

जैसे ही हेलीकॉप्टर जहाज़ से सुरक्षित दूरी पर पहुँचा...

धड़ाआआम...!!!

एक भयानक धमाके के साथ पूरा जहाज़ आग के विशाल गोले में बदल गया।

आग की लपटें कई मीटर ऊँचाई तक उठीं और कुछ ही मिनटों में वो जहाज़ समुद्र की गहराइयों में समा गया।

नकाबपोश और उसके बचे हुए आदमी भी उसी धमाके में गायब हो गए।

हेलीकॉप्टर के अंदर बैठी सभी लड़कियाँ काँप रही थीं, लेकिन अब वे सुरक्षित थीं।

ओशन ने अपनी घायल बाँह पर कपड़ा बाँधा और बिना कुछ कहे खिड़की से समुद्र की ओर देखने लगा।

तभी उसका सैटेलाइट फोन बजा।

स्क्रीन पर नाम चमका—

Sharks

"बोलो।"

दूसरी तरफ़ से गंभीर आवाज़ आई,

"बॉस...

India ,

Mumbai ,

Dhra अपनी डांस क्लास ले रही थी वो अपने छोटे-छोटे स्टूडेंट्स को बहुत ही प्यार से एक-एक स्टेप सिखा रही थी । तभी वहां पर आरोही आ जाती है ।

और कहती है धरा जल्दी चलो , आरोही की आवाज थोड़ी घबराई हुई थी उसके आवाज में घबराहट साफ दिख रहा था उसका चेहरा पसीने से भरा हुआ था ।

आरोही की ऐसी हालत देखकर धरा उसके पास आकर उसे अच्छे से संभालती है और पूछती है क्या हुआ ।

उसकी जवाब में आरोही उसे गले लगा कर रोने लगती है और कहती है , " धरा धरा.... वो ...

बड़ी मां बड़ी मां का.... एक्सीडेंट हो गया है वो hospital में है ।

इतना सुनते ही धरा को भी बुरा लगने लगा क्योंकि गाड़ी उसे बहुत प्यार करती थी । और वो दोनों ही अस्पताल के लिए निकल आई।

वही दूसरी तरफ हॉस्पिटल मै ...

गोरी बड़े आराम से पेशेंट बेड पर अपनी फेवरेट आइसक्रीम खा रही थी । वही उसके सामने वायु और शिव उसे घुर रहे थे ।

तभी वायु थोड़े गुस्से में कहता है ," ये क्या बचपना है mom आप ऐसे हॉस्पिटल आ गई और सब को ये खबर दे रही है । कि आपका एक्सीडेंट हो गया है । जबकि मुझे तो दिख ही नहीं रहा है कि आपको कहीं चोट लगी है । और तो ....

वो अभी बोल ही रहा था कि shiv आगे कहा " और तुम यहां अपनी फेवरेट आइसक्रीम खा रही है तुम्हें पता है मैं कितनी जरूरी मीटिंग छोड़ कर आया हूं । और एक बात बताओ तुम्हें तो कहीं से भी चोट ही नहीं है फिर वो गाड़ी की इतनी बुरी हालत कैसे हुई । "

उन सब की बात सुनकर गौरी उनके तरफ देखती है और मुस्कुराते हुए कहती है " अरे वो car तो इंस्टेंट मैन चला रहे थे । वो भी फुल सिक्योरिटी के साथ आखिर मैंने उन्हें कहा था । कि इतना भयानक एक्सीडेंट होना चाहिए इस कार का "

इतना कहकर वो हंसने लगी ।

उसकी बात सुनकर और हरकतें देखकर दोनों ने अपने सर हिला दिया ।

फिर तभी पीछे से get पर से आवाज आई " पर आपने ऐसा किया क्यों आपको पता है हम कितना डर गए थे ।

जब सब ने उस डायरेक्शन देखा तो देखा तारा आरोही और धरा खड़े हैं और यो आवाज तारा की थी । और उन तीनों के चेहरे पर गुस्सा साफ झलक रहा था ।

और होती भी क्यों ना उन सबके लिए गौरी बहुत मायने रखती थी और गौरो ने इतना बड़ा झूठ बोला था ।

उन सबको ऐसे अपने लिए परेशान होते देख कर गौरी की आंखों में आंसू आ गए और उसने अपने सर निजी कर कर कहा ," तो मैं क्या करती कितने दिनों से कितनी बार मैं अर्णव को इंडिया बुला रही हूं । वो मेरी बात सुनता ही नहीं है कितने साल हो गए उसे देखे हुए ।

फिर shiv तरफ देखकर कहती है ," सिर्फ 15 साल का था मेरा बच्चा और आपने उसे मुझसे दूर कर दिया और तब से लेकर आज तक मैंने उसे कभी नहीं देखा बस फोन पर बात होता है वो भी तब जब वो चाहता है । कितनी देर देर तक इंतजार करती हूं उसके एक कॉल का । "

फिर कुछ सोच कर अपने आंसुओं को पूछता है और मुस्कुराते हुए कहती है ," आपको पता है मिस्टर शेखावत अगर मेरा अर्णव सबसे ज्यादा किसी से प्यार करता है । तो वो खुद मैं हूं जब उसे ये पता चलेगा कि मेरा एक्सीडेंट हो गया है तब वो देखिएगा तुरंत मेरे पास आ जाएगा इसलिए मैंने ही किया । "

उसकी बात सुनकर शिव ने गहरी सांस ली और उसके पास जाकर उसका हाथ पकड़ते हुए कहा ," तुम्हें क्या लगता है तुम्हारे बेटे को यह बात पता नहीं चली होगी कि तुमने झूठ-मूठ का अपना एक्सीडेंट करवाया है । और...."

अभी वो कह ही रहा था कि गौरी ने उसे रोकते हुए गंभीर स्वर में कहा ," अगर ऐसी बात है तो मैं अपना खुद का सच का एक्सीडेंट करवाने से भी नहीं कटूंगी पर मुझे अब अर्णव पास चाहिए । "

इतना कहकर वो वहां से चली गई । क्योंकि वो जानती थी कि अगर वो एक पल और वहां रुकी तो वहां मौजूद सभी उस पर बरस परेंगे आखिर उसने बात ही ऐसी की थी ।

वही रूम के बहार एक गार्ड खड़ा था जिसने ये सारी बातें रिकॉर्ड कर ली थी । और उसने ये रिकॉर्डिंग किसी को सेंड कर दी ।

वही दूसरी तरफ ,

ऑस्ट्रेलिया में ,

शहर की सबसे ऊँची इमारत के टॉप फ्लोर पर बने उस आलीशान पेंटहाउस में गहरी ख़ामोशी पसरी हुई थी।

कमरे के बीचों-बीच मौजूद किंग-साइज़ बेड पर ओसियन गहरी नींद में सो रहा था। उसके चौड़े कंधों पर चादर आधी पड़ी थी, जबकि उसके पास एक युवती भी गहरी नींद में थी। कमरे में बिखरे कपड़े, फ़र्श पर गिरा वाइन ग्लास और हल्की-सी परफ्यूम की खुशबू इस बात का संकेत दे रहे थे कि पिछली रात दोनों ने साथ समय बिताया था।

तभी...

टिंग...!

ओसियन के बेडसाइड टेबल पर रखा सिक्योर फोन हल्का-सा वाइब्रेट हुआ।

उसकी आँखें अभी भी बंद थीं...

लेकिन अगले ही पल उसने बिना घबराहट के अपना हाथ बढ़ाया और फोन उठा लिया।

स्क्रीन पर सिर्फ़ एक लाइन चमक रही थी—

"PRIORITY LEVEL - black हाँगर"

ये वही सिक्योरिटी कोड था जो केवल उसके सबसे भरोसेमंद जासूस भेजते थे।

ओसियन की नींद पल भर में गायब हो गई।

उसने बिना देर किए मैसेज खोला।

उसमें एक ऑडियो रिकॉर्डिंग थी...

और नीचे सिर्फ़ तीन शब्द लिखे थे—

"Listen. It's urgent."

ओसियन ने इयरपीस लगाया और रिकॉर्डिंग प्ले कर दी।

जैसे-जैसे रिकॉर्डिंग आगे बढ़ी...

उसके चेहरे से हर भाव गायब होता चला गया।

उसकी बर्फ़ जैसी ठंडी आँखें अचानक और भी खतरनाक हो गईं।

रिकॉर्डिंग खत्म होते ही कमरे में कुछ सेकंड तक मौत जैसी ख़ामोशी छा गई।

अगले ही पल...

धड़ाम...!

उसने फोन इतनी ज़ोर से दीवार पर दे मारा कि महँगा मोबाइल दर्जनों टुकड़ों में बिखर गया।

बगल में सो रही लड़की घबराकर उठ बैठी।

"ओ... ओसियन... क्या हुआ?"

ओसियन ने उसकी तरफ़ बिना देखे बस एक ठंडी नज़र डाली। और कहा

"Get out."

उसकी आवाज़ इतनी ठंडी थी कि लड़की बिना एक शब्द बोले जल्दी-जल्दी अपने कपड़े उठाकर कमरे से बाहर निकल गई।

दरवाज़ा बंद होते ही ओसियन ने अपनी ठंडी और भयानक आवाज में कहा " आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था mom ,

आप अच्छे से जानती हैं कि मैं आप पर एक खरोच भी बर्दाश्त नहीं कर सकता । "

इतना कह कर उसने इंटरकॉम को उठाया और अपने असिस्टेंट को बुलाया और कहां ," इंडिया जाने के लिए तैयारी करो अगले 2 घंटे में मेरा प्राइवेट जेट तैयार होना चाहिए । "

इतना कहकर उसने कॉल कट कर दिया और वॉशरूम में जाकर फ्रेश होने लगा ।

Thank you so much ,

Aaj ke liye bass itna hi ...

Kall ocean india aaye ga or milega dhara se ....

So, kal ka episode maat bulna.

Radha Radha 🙏🙏

8277237

Write a comment ...

Write a comment ...